भारत स्काउट और गाइड का विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया। -NN81
भारत स्काउट / गाइड के स्थापना के 75 वें स्थापना वर्ष ’डायमंड जुबली ईयर’ पर 01 अगस्त को भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय/ प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देश पर जिला संस्था – हमीरपुर द्वारा ’ विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस 2025’ को बृहद स्तर पर मनाया गया। राठ क्षेत्र में इस कार्यक्रम के तहत विधायक राठ मनीषा अनुरागी, उपजिलाधिकारी राठ अभिमन्यु कुमार, तहसीलदार राठ वीरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राठ राजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राठ श्रीनिवास बुधौलिया, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सिंह परिहार, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय राठ ज्ञानेंदु प्रकाश उपाध्याय, प्राचार्य ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ डॉ. सुरेंद्र सिंह , थाना राठ जर्नादन प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ , डॉ राकेश बाबू शर्मा ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ ,डॉ मनोज शास्त्री अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय राठ सहित शहर के अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं आदि को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम जिला प्रशिक्षण आयुक्त, स्काउट, हमीरपुर अरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में निधि कुशवाहा जिला आयुक्त, बुलबुल, हमीरपुर, लालमणि सोनी, कलावती कुशवाहा, राजेश चौरसिया, रोवर दीपक सिंह, रोवर सौरभ सिंह, रोवर प्रिंस कुमार , रेंजर डॉली, कंचन देवी, अंजू, संध्या, भारती के सहयोग से संपन्न कराया गया।

