Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

स्कूटी पर सवार होकर तिरंगा थामे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने : हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब : NN81

 Reported By : Krishna Kumar 


स्कूटी पर सवार होकर तिरंगा थामे तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने : हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

सूरजपुर छत्तीसगढ़/सूरजपुर भैयाथान।भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा 'मोर तिरंगा, मोर अभियान' के तहत रविवार को ग्राम डबरीपारा से भैयाथान तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने केवरा से स्कूटी पर सवार होकर तिरंगा थामे इस यात्रा का नेतृत्व किया, जिससे देशभक्ति का जज़्बा और भी प्रबल हो उठा। भैयाथान में पूर्व गृहमंत्री व वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने नगर भ्रमण कर आयोजन को और भव्यता प्रदान की। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गूंजायमान रहा। वहीं दूसरी तरफ यह तिरंगा यात्रा, विशेष रूप से मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की प्रभावी भागीदारी के साथ, न केवल राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रही थी, बल्कि 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes