Reported By : Sanjay Sahu
67वें जन्मोत्सव पर सेवा का महापर्व – स्वास्थ्य, रक्तदान और वृद्ध सम्मान का संगम :
द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के 67वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर, ईशानी देवी चिकित्सालय में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस सेवा महोत्सव का शुभारंभ स्वयं पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य किया।
शिविर में शुगर, बीपी, ईसीजी जैसी आवश्यक जाँचें की गईं और मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम में एमडी डॉक्टर अखिलेश तिवारी, डॉक्टर संतोष नेमा, डॉक्टर श्रीकांत पटेल, वैद्य डॉ. जी.के. चौबे और डॉ. मनीष गुप्ता ने अपनी सेवाएँ दीं।
नरसिंहपुर से आई ब्लड बैंक टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 67 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह सेवा शिविर श्री शंकराचार्य नेत्रालय, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं बाल विद्या निकेतन के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के साथ आचार्य महामंडलेश्वर रामकृष्णानंद जी महाराज, निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद जी, ब्रह्मचारी अचलानंद जी, नेत्रालय प्रबंधक आनंद तिवारी (अन्नू भैया), रवि त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में हंसी गंगा आश्रम के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के लगभग 44 वरिष्ठजन भी विशेष आमंत्रित थे। वृद्ध माताओं को साड़ी और लिफाफा, जबकि वृद्ध पिताओं को धोती, गमछा, मिठाई और लिफाफा भेंट किया गया। वृद्धाश्रम प्रबंधन से रघुवीर तिवारी और रामकुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने आशीर्वचन में कहा
“जीवन का सच्चा
उत्सव सेवा में है,
ओर सेवा का सच्चा
फल है संतोष।”
यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और मानवता की सजीव मिसाल बन गया।

