Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पाटीदार समाज में पढ़ाई में अव्वल, होनहार बेटे एवम बेटियां को ईश्वरी कृपा। -NN81

पालकगण भी पैसा खर्च करके बच्चों को उच्च स्तरीय पढ़ाई करवाते हैं।

मनावर जिला धार मध्य प्रदेश से सरिता पाटीदार की रिपोर्ट ।

स्थान:-मनावर 

जीवन एक वृक्ष के समान है। हम  दुनिया में जन्म लेते हैं, शिक्षा के क्षेत्र में विकास करते हैं और जीवन को सुगंधित  वातावरण निर्मित कर जीवन यापन करते हैं। प्रेम ,करुणा, मीठे शब्द , भक्ति और अच्छा व्यवहार का संचार ही पाटीदार समाज का लक्ष्य रहा है । इन्हीं कारणो से  पाटीदार समाज के होनहार  बेटे एवम  बेटियो का  आज भी जज्बा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका पाटीदार समाज की रही है। उच्च स्तरीय कॉलेज मे पढ़ाई कर  नौकरी करते हैं और देश की सेवा के साथ-साथ समाज की भी सेवा करते हैं।जिला  बड़वानी - धार के पाटीदार समाज के वैदिक पाटीदार बालीपुर  ने यूजी 2025 में एमबीबीएस मथुरा कॉलेज में चयन हुआ है । उनके पिताजी  हायर सेकेंडरी स्कूल कलवानी में  एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। डॉक्टर नितिन पाटीदार, द्रविड़ पाटीदार पीपुल्स कॉलेज भोपाल ,चेल्सी पाटीदार ,डॉक्टर निश्चय पाटीदार गणपुर, ये सभी होनहार बेटे एवम  बिटिया देश   एवं समाज की सेवा कर अपना जीवन व्यापन करेंगे ।

 सिविल हॉस्पिटल कुक्षी में डॉक्टर नितिन पाटीदार बीएमओ बनाये गये। 

ऐसे ही  ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार राजनीतिक कार्यों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो मे  अग्रणी  रहे है,पाटीदार  का जन्मदिन भी कुक्षी मे बडी धूमधाम  से मनाया गया । समाज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी जिला बड़वानी धार के पाटीदार समाज के जिला सहसचिव जगदीश पाटीदार ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes