Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ लापरवाही और असावधानी के कारण होती हैं सड़क दुर्घटनाएं बोधगया, एक संवाददाता - NN81





छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय की रिपोर्ट 

कोरबा यातायात प्रभारी तेज कुमार यादव ने कोरबा के न्यु ऐरा स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे मे विस्तार रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असावधानी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इन दिनों सड़क दुर्घटना काफी बढ़ गई हैं। सड़क पर चलने वाले सभी चालकों को यातायात सिंबल पर ध्यान देना जरूरी है। इससे बचने के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करे। पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जिंदगी से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय अपने साथ संबंधित कागजात जरूरी रखे। उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चों को गाड़ी चलाना जुर्म है। यातायात नियम के मुताबिक पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने घर और आसपास के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर प्रेरित करे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes