Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

घर-घर और कालोनियों में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जय - NN81



हरदा जिले के तहसील सिराली मे /गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता मंगलकर्ता श्री गणेश उत्सव की घर-घर और कालोनियों में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शुरुआत हुई। भक्तों ने गणेश महाराज की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


जगह-जगह गणेश जी की स्थापना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं ने आरती कर गणपति बप्पा के मंगलगान के साथ गणेश जी का स्वागत किया। पूरा वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।


भक्तों ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

विद्या विहार कॉलोनी सिराली में भी गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes