Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आदिवासी बाहुल्य जनजाति क्षेत्रो से रेल मार्ग के लिए सर्वे कराने की मांग रखी- लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल-NN81

अलीराजपुर से खंडवा  एवं  इंदौर -मनमाड़ रेल लाइन का निर्माण अति शीघ्र चालू करने के लिए ज्ञापन सौपा- राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी

मनावर, जिला - धार से सरिता पाटीदार के रिपोर्ट।


स्थान :--बडवानी 

लोक सभा सांसद श्री गजेंद्र पटेल खरगोन -  बडवानी एवं  राज्य सभा  सांसद एवं रेल्वे बोर्ड के सदस्य श्री सुमेर सिह सोल॔की  निमाड  क्षेत्र  के विकास के लिए  निमाड रेलवे संघर्ष समिती के प्रतिनिधिमंडल के साथ  रेल म॔त्री  माननीय श्रीअश्विनी वेष्णव  जी  मिले  ।

अलिराजपुर से खण्डवा एवं  इंदौर - मनमाड  रेल लाईन का निर्माण शिघ्र हो।  इस हेतु दोनो सांसदो  ने रेलम॔त्री  जी से विस्तार  से चर्चा की  । अलिराजपुर से खण्डवा रेलमार्ग का  शीघ्र  सर्वे पुर्ण  किया जाकर   स्वीकृती  का अनुरोध  किया  ।

म॔त्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा की  यदि दिसम्बर  माह तक  योजना  की डी पी आर  तैयार होकर सरकार को प्रस्तुत की जाती है तो   अगले बजट मे सम्मलित  कर लेगे  ।

सांसद  महोदय  श्री गजेंद्र भाई पटेल ने अनुरोध किया कि आदिवासी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में बड़वानी से मनावर, सिंघाना होते हुए सीधे कुक्षी की ओर सर्वे कराया जाए जिससे  आदिवासी जनता को लाभ मिल सके और गुजरात व्यापार से जुड़ सके। रेलमार्ग सबके लिए सुविधाजनक हो  और रेलवे बोर्ड के मापदंड  अनुसार जिसमे  सरकारी भूमी का अधिक उपयोग भी  हो सके जिससे  सरकार को मुआवजा भी कम देना पडे तथा योजना की लागत भी कम हो  । इसपर मंत्री महोदय ने रेल्वे अधिकारीयो को निर्देश देने का आश्वासन दिया  सांसद महो ने कहा कि इस परियोजना  के माध्यम से आवागमन मे सुविधा होगी। निमाड के विकास का रास्ता खुलेगा।  उद्योग- व्यापार के साथ साथ  कृषि क्षेत्र मे अभूतपूर्व बदलाव आयेगा । रोजगार के अवसर बढेगे  तथा खण्डवा से बडोदा के बीच की दुरी लगभग 200 कि मी  कम होगी  एवं भविष्य मे नागपुर से बडोदा की दुरी भी लगभग 180 किलोमीटर कम     होगी  ।

अलिराजपुर से खण्डवा रेल लाईन  मार्ग  पुर्व  एवं पश्चिम  रेलमार्ग  को जोडेगा जिससे निमाड वासी सम्पूर्ण  देश के रेलमार्ग से जुडेगा ।

 दोनो सांसदो के साथ निमाड रेलवे संघर्ष समिती के सदस्य  भी उपस्थित थे  ।

निमाड रेलवे संघर्ष समिती  सदस्यो ने मंत्री का आभार मानते हुए सांसदो निमाड  का भी हृदय से धन्यवाद  दिया  । ज्ञापन देने वालों में निमाड़ संघर्ष रेलवे समिति के संयोजक इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ,जिला अध्यक्ष राजेश पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि वासुदेव पाटीदार, सुसारी समाज अध्यक्ष परसराम पाटीदार ,  महेंद्र जी पाटीदार कुक्षी उपस्थित थे। उक्त जानकारी निमाड़ संघर्ष रेलवे समिति के कोषाध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes