अछल्दा ( औरेया ) अछल्दा नगर में स्थित विद्यायल के पास स्पीड ब्रेकर न होना एक समस्या का विषय बना हुआ है पिछले कई साल से प्रबंधकों द्वारा लगातार सूचना देने पर भी प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है । विद्यायल की छुट्टी के समय बच्चों का अचानक निकलना होता है ,वही मुख्य मार्ग से तेज गति से वाहनों का निकलना होता है ।तेज वाहन की चपटे में बच्चे हादसे का शिकार हो जाते हैं, अछल्दा मुख्य मार्ग पर बने हुये कई विद्यायल- लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श इंटर कॉलेज, देहाती इंटर कालेज ,सावित्री देवी इंटर कालेज , श्री राम मेमोरियल, प्राथमिक विद्यायल मुख्य मार्ग पर हैं। इन विद्यालयों के पास स्पीड ब्रेकर होना अनिवार्य है ,जिससे तेज गति वाले वाहनों से बच्चों की सुरक्षा हो सके
संवाददाता
दिलीप सिंह चौहान
NN81
