Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण अंचल पर किसान का जीवन यापन खेती किसानी पर निर्भर है - NN81



खबर छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले से हैं  



जहां (डी.ए.पी.) यूरिया खाद सहकारी समितियों में नहीं होने के कारण किसानों को नहीं मिल पा रहा है, धान की फसल में यूरिया खाद न पड़ने पर पीला पन कई जगहों पर दिख रहा है 


जिससे किसान भाई धान व अन्य फसल के ग्रोथ के लिए अत्यन्त चिंतित हैं, क्षेत्र में हार्ट मार्केट में कहीं कहीं दुकानदारों के पास रहने पर यूरिया खाद की एक बोरी यूरिया का कीमत 800 सौ से 1000 हजार रुपए पर बोरी मिलता था। लेकिन अब वहां भी नहीं रहा है।


सही समय पर धान की फसलों में यूरिया खाद न पड़ने पर धान व अन्य फसल नुकसान हो रहा है।

ग्रामीण अंचल पर किसान का जीवन- यापन खेती कार्य पर निर्भर है


धान की उपज न होने पर किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे।

एवं सामाजिक जीवन-यापन प्रभावित होगा।


जिसके फलस्वरूप श्री हरिहर प्रसाद यादव जी वरिष्ठ अधिवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष, एवं  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रामदेव जगते जी,और राजेश जायसवाल जी पुर्व जनपद सदस्य अधिवक्ता एवं बहुत सारे किसान भाई के उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से निवेदन करते हुवे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वाड्रफनगर में एस.डी.एम. साहब को ज्ञापन सौंपे। किसानों के हितों के लिए ध्यान में रखते हुए ,एक सप्ताह के अंदर सभी सहकारी समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता कराने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किए।


 न्यूज़ नेशन 81 टेलीविजन चैनल से (area stringer) संवाददाता लालबाबु जायसवाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes