Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीपीई किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन, कहा- ‘भीख मांगकर सरकार को देंगे पैसे’-NN81

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 


अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम (NHM) कर्मचारी संघ के स्वास्थ्यकर्मियों ने पांचवें दिन अनोखा प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारियों ने पीपीई (PPE) किट पहनकर सड़कों की सफाई की और वेतन वृद्धि के लिए सरकार के पास पैसे न होने का आरोप लगाते हुए कटोरा लेकर लोगों से भीख मांगी।स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने पीपीई किट पहनकर लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात काम किया था। आज वही किट पहनकर वे प्रतीकात्मक रूप से सड़कों की सफाई कर रहे हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार हैं, फिर चाहे वह किसी भी रूप में हो।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी वेतन वृद्धि की बात आती है, तो सरकार पैसे की कमी का हवाला देती है। इसी वजह से वे अब भीख मांगकर पैसे जमा कर रहे हैं, ताकि वह पैसा सरकार को भेजकर वेतन वृद्धि की मांग पूरी करवा सकें।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और संविदा नियमों में सुधार शामिल है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल के कारण राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes