Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हाथ-पैर जोड़कर मायके से पत्नी को लाया घर, पति ने फिर गला रेतकर कर दी उसकी हत्या, और हो गया फरार-NN81


पुलिस की टीम आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक महिला के परिजनों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।


गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव गदाना में विवाहिता की हत्या कर दी गई। पति पर पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद महिला का पति घर से फरार हो गया। सूचना पाकर मोदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन में जुट गई।

3 साल पहले हुई थी शादी

गदाना गांव के रहने वाले जितेंद्र टायर पंचर की दुकान चलाता है, उसकी 3 साल पहले 26 वर्षीय स्वाति के साथ शादी हुई थी। महिला पर 14 महीने का एक बेटा है। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। 

कमरे में बंद करके मारता था पति

पत्नी कई बार शराब पीने का विरोध करती थी तो उसे वह कमरे में बंद करके मारता था। स्वाती की बड़ी बहन मोनिका ने पुलिस के सामने बताया कि मेरी बहन की उसके पति ने गला काटकर हत्या की है। 

हाथ-पैर जोड़कर पति को लाया मायके से

शादी के बाद से ही वह बहन को ताने देता था। तरह-तरह से उसकी मारपीट करता था, ससुराल के उत्पीड़न के चलते वह एक साल तक मायके भी रही। स्वाती ने मना कर दिया था कि मैं पति के साथ नहीं जाऊंगी। लेकिन फिर वह हाथ-पैर जोड़कर ले आया। उसके बाद भी वह नहीं बदला और मेरी बहन के साथ मारपीट करता था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

SHO मोदीनगर नरेश शर्मा ने कहा कि अभी तक जानकारी में आया कि रात में दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद चाकू से पति ने पत्नी स्वाती की हत्या कर दी और वह फरार हो गया। पति की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

गाजियाबाद से जुबेर की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes