संवाददाता
प्रदीप बैरागी झारडा
जिला उज्जैन
झारडा नगर में रविवार को भव्य तुलसी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन निमित्त मात्र तुलसी परिवार द्वारा धार्मिक लाभ लिया गया आयोजन में बाहर से पधारे मुख्य अतिथि एवं अतिथि गण का भव्य स्वागत समारोह पुष्प माला से किया गया सर्वप्रथम दीप प्रचलित कर आयोजन प्रारंभ किया सभी ने भगवान राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए भगवान राम के चरित्र एवं तुलसीदास जी के जन्म एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्य के विषय में संक्षिप्त में विवरण समझाया कार्यक्रम में बाहर से पधारे अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि उद्धव दास जी महाराज महामंडलेश्वर उज्जैन, मधुसूदन जी दीक्षित सेवानिवृत्ति शिक्षक झारडा, प्रोफेसर जी बालकृष्ण कुमावत उज्जैन, बृजनंदन जी कुमावत प्राचार्य खाचरोद, गिरीश जी जोशी सेवानिवृत्ति शिक्षक महिदपुर, काग भूसुंडी रामायण के पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ कार्यक्रम के पश्चात भोजन महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया सैकड़ो की संख्या में धर्म प्रेमी जनता ने पहुंच महाप्रसाद का धर्म लाभ लिया आयोजन कुमावत धर्मशाला झारडा में किया गया आयोजक निमित्त मात्र तुलसी परिवार द्वारा लाभ लिया गया कार्यक्रम का संचालन महेश जी कुमावत द्वारा किया गया कार्यक्रम की समस्त जानकारी श्री राम मंदिर के पुजारी जी प्रदीप बैरागी द्वारा दी गई
