Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भव्य शोभायात्रा निकालकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के द्वारा धूमधाम से मनाया गया-NN81


लोकेशन नारायणपुर

संवाददाता खुमेश यादव 


नारायणपुर /छोटेडोंगर
:-  यादव समाज ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यादव समाज के चिन्हाकिंत भूमि छोटेडोंगर के विहान भवन पास यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के यादवों ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि श्री दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी लिखराम बेलसरिया, ग्राम  पटेल दिपक बेलसरिया , विशिष्ट जनपद सदस्य  छोटेडोंगर सोनसिंग कोरार्म,  जनपद सदस्य  बड़गांव श्रीमती एसबती मांझी ,सरपंच ग्राम पंचायत राजपुर पिन्टू मंडावी, थाना छोटेडोंगर एएसआई जंगलुराम कोर्राम, र्विरेन्द्र नायक सर, बंसीधर गुप्ता,गवेचन्द पात्र, तुला राम मांझी, मुख्य रूप से उपस्थित हुए, जिन्हें तिलक चंदन एवं राधे-राधे गमछा  प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री कृष्ण जी छायाचित्रों में पूजा अर्चना किया गया । छोटेडोंगर क्षेत्र के ग्रामीणों ,महिलाओं और छोटे छोटे बच्चों व यादव समाज के लोग की बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने लिए पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में दही हांडी फोड़, राऊत नाचा, मटका फोड़ कार्यक्रम एवं और भव्य शोभायात्रा 3 किलोमीटर दूर ग्राम बड़गांव  से प्रारंभ कर डूरकाडोंरी, दंतेश्वरी मंदिर ,गायत्री मंदिर, बस स्टेशन, होते हुए यादव समाज के चिन्हांकित भूमि विहान भवन

पुजा स्थल में समापन किया गया । तथा श्री कृष्ण का स्वरूप बने हुए छोटे-छोटे बच्चे अपनी मनमोहक छवि बने हुए थे । यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर के विधि सलाहकार तिलसुराम यादव ने बताया की बड़ी संख्या में लोग राजपुर,मढोनार ,आतरगांव, तारागांव, महिमागवाडी, छोटेडोंगर, से आज आये हुए हैं। जिनमें आयोजन की व्यवस्था के लिए सभी परिक्षेत्र  के यादव परिवार की और से सहयोग राशि प्राप्त हुआ। जिसमें प्रत्येक युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस आयोजन की सफलता की नींव रखी । आयोजन को सफल बनाने में यादव समाज 84 परगना छोटेडोंगर अध्यक्ष श्री खुमेश यादव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष सूनरसिंह यादव ,, यादव समाज 84 परगना के सचिव मुकेश यादव, सलाहकार सदूराम यादव, परिक्षेत्र बड़गांव के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव, मोहर यादव, परमेश्वर यादव, दुशासन यादव, संबल सिंह यादव ,अशोक यादव, उमेश यादव, संतोष यादव,एवनकुमार यादव,ओपिन्द यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालेश्वर यादव ,पदमनी यादव , रैयमती यादव ,और सभी पदाधिकारी गण एवं ग्राम से आये हुए यादव बंधु ,माताऐ का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes