Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

न्यूज़ नेशन 81 की राज्य स्तरीय संवाददाताओ की बैठक हुई भोपाल मे-NN81


विशेष अतिथि न्यूज़ नेशन 81 के सीईओ  शैलेंद्र सिंह राजपूत एवं अनिल तिवारी भी उपस्थित रहे।

संवाददाता श्रीमती सरिता पाटीदार मनावर, जिला -धार (मध्य प्रदेश) से ।

स्थान:- भोपाल


न्यूज़ नेशन 81 मीडिया समूह की एक विशेष बैठक मध्य प्रदेश के राज्य की राजधानी भोपाल में आयोजन हुआ।


कार्यक्रम का  आयोजन मध्य प्रदेश प्रभारी डा  इमरान खान द्वारा किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के संवाददाता और तकनीकी टीम के  सदस्यो  के साथ शामिल हुए ।बैठक के मुख्य अतिथि न्यूज़ नेशन 81 के सीईओ धुआंधार ,तेजस्वी, कर्मयोगी  श्री शैलेंद्र सिंह राजपूत शामिल हुए । जिनकी गरिमामयी  उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।   बैठक में चैनल के विस्तार, संचालन प्रणाली ,ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि चैनल  न सिर्फ जन समस्याओं को प्रमुखता देगा, बल्कि गांवो,युवाओं और स्थानीय विकास की कहानियों को भी राष्ट्रीय मंच पर लाने का काम करेगा। इस मोके पर संवाददाताओ से टीम वर्क, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और निष्पक्ष पत्रकारिता की शपथ भी ली गई। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती, सतगुरु  का पूजन कर  पुष्प  माला से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पत्रकारों द्वारा सामुहिक गीत भी गाया गया । कार्यक्रम में नेशनल  हेड अनिल तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन भोपाल संभाग प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने किया । आभार डा इमरान  खान  ने माना। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes