Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.8 किलो गांजा( कीमत लगभग₹40000) किया बरामद।-NN81

 थाना बहेला पुलिस की NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही

लांजी, बालाघाट

खेमराज सिंह बनाफरे

बालाघाट पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के व्यापार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.)ने जिले के सभी थाना प्रभारियो को ऐसे अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदर्श कान्त शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लांजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में थाना बहेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.5 किलो अवैध गांजा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 20 /8 /2025को थाना बहेला पुलिस कोमुखबीर सूचना प्राप्त हुई की छत्तीसगढ़ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु रिसेवाडा की ओर आने वाले हैं सूचना पर  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहेला उप निरीक्षक रघुवंशी के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा ग्राम वारीजोड़ के पास नाकाबंदी की गई। कुछ देर पश्चात मुखबिर के बताएं हुलिए के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर वे भागने की फिराद में थे, किंतु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम विमल कावडे तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रौनक गजभिये बताया। उनके पास रखे थैले की विधिवत तलाशी लेने अवैध मादक पदार्थ गंज पाया गया।


जप्ती माल-1.अवैध मादक पदार्थ गांजा-3.878 किलोग्राम (कीमत लगभग 40000 रुपए)

2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल- क्रमांकMP50 8085(कीमत लगभग 80000रु)

3. मोबाइल फोन-वीवो/जिओ कंपनी ( कीमत लगभग₹10000रु)

गिरफ्तार आरोपी गण-1. विमल कवाडे पिता अशोक कवाडे, उम्र 30 वर्ष , निवासीगण ग्राम हट्टा

2. रौनक गजभिए पिता परमेश्वर, उम्र 29 वर्ष ,निवासी सालेटेका थाना हट्टा

पंजीबद्ध अपराध-

आरोपी विमल कवडे एवं रौनक गजभिए को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/ 2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका-

इस सफल कार्यवाही में उप निरीक्षक हेमंत शर्मा, आरक्षक सुरेश पान्चे (755), राजकुमार सिसोदिया (1060), संजय (1106), सुनील (548) एवं शुभम (541) की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes