Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

2026 में जमगांव आर परिक्षेत्र में आयोजित होगा कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह - NN81




रिपोर्ट – गोपेश साहू


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को साहू सदन पाटन में सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 के तीज मिलन समारोह और वर्ष 2026 के कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन की तैयारी को लेकर अहम निर्णय लिए गए।


तहसील महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से आगामी 17 अगस्त को तीज मिलन एवं विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन पाटन में किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील की 99 इकाइयों से हजारों महिलाएं एकजुट होंगी। कार्यक्रम में तीज क्वीन, व्यंजन प्रदर्शनी, फुगड़ी, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य, प्रहसन जैसी रोचक गतिविधियां होंगी। साथ ही समाज जागरूकता के लिए विशेष उद्बोधन भी रखे जाएंगे।


2026 में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन जमगांव आर परिक्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है। आयोजन की ज़िम्मेदारी स्थानीय इकाइयों औरी एवं भरर द्वारा ली गई है। आयोजन स्थल का अंतिम चयन परिक्षेत्र की रायशुमारी के बाद किया जाएगा।


बैठक में उपस्थित गणमान्यजनों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

दिनेश साहू, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, धनराज साहू, गंगादीन साहू, डॉ. गुलाब साहू, किशोर साहू, सरिता साहू, गायत्री साहू, किशन हिरवानी, देव नारायण साहू, विमला साहू, अशोक साहू, रामनारायण साहू, हरिशंकर साहू, टेसराम साहू, रामाधार साहू, पारखत साहू, संजू साहू, देवेंद्र साहू, कृष्ण कुमार साहू, अर्जुन साहू, नारद साहू, ज्योति प्रकाश साहू, यशवंत साहू, मंगलेश साहू, मूलचंद साहू, बेनीराम साहू, करण साहू, विजय साहू, रोहित साहू, सीताराम साहू, चेलाराम साहू सहित अन्य पदाधिकारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes