Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चोमहला ग्राम पंचायत में सरपंच-सचिव की मनमानी से विकास कार्य ठप, वार्ड पंचों ने डग पंचायत समिति में सौंपा ज्ञापन ..सामूहिक इस्तीफा या अविश्वास प्रस्ताव का लेंगे निर्णय - NN81


डग:- झालावाड़ जिले की कोलवी उर्फ राजेंद्रपुर मंडी चोमहला ग्राम पंचायत के हालात इन दिनों बदहाल हैं। पंचायत के एक दर्जन से अधिक वार्ड पंच शुक्रवार को डग पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विकास अधिकारी कंचन बोहरा को एक ज्ञापन सौंपा।वार्ड पंचों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि चोमहला के सरपंच और ग्राम सचिव की मनमानी और तानाशाही रवैये के चलते ग्राम पंचायत में बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं। पंचों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को पिछले कई दिनों से वेतन नहीं मिला, जिस कारण पिछले पांच दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है।उन्होंने यह भी बताया कि कस्बे के आम नागरिक बिजली-पानी और सफाई को लेकर वार्ड पंचों को उलाहना देते हैं और कई बार अपशब्दों का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन जब वे सरपंच और सचिव को इन समस्याओं से अवगत कराते हैं, तो उनकी बात को अनसुना कर दिया जाता है।वार्ड पंचों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर सरपंच और सचिव के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा देने या अविश्वास प्रस्ताव लाने को मजबूर होंगे।विकास अधिकारी कंचन बोहरा ने पंचों को मामले की जांच का आश्वासन देते हुए त्वरित निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल कस्बेवासियों और पंचों को अब पंचायत समिति की कार्रवाई का इंतजार है।ज्ञापन में मोहन मीणा वार्ड पंच,अमित सोनी वार्ड पंच प्रतिनीधी, विजय नाथ वार्ड पंच, रमेश मकवाना वार्ड पंच प्रतिनीधी,नरेश कुमार वार्ड पंच, संघय जैन वार्ड पंच प्रतिनीधी, पंकज जैन वार्ड पंच, गोपाल डायमा वार्ड पंच, साजीद खान वार्ड पंच, विनोद मोदी वार्ड पंच, राधेश्याम सिसोदिया था वार्ड पंच, कन्हेया लाल विश्वकर्मा, वार्डपंच प्रतिनिधि, राजु बाई वार्ड पंच, शंभु लाल वर्मा वार्ड पंच उपस्थित रहे।


डग से न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता राहुल शर्मा की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes