Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बहराइच के किसान के बेटे को मिली बड़ी सफलता डा नित्यानंद बने बिहार राज्य विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर - NN81




Up Bahraich Uttar Pradesh 

Reporter Dileep Kumar rao 


बहराइच के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के सर्राकंला गांव से एक सफलता की कहानी सामने आई है। किसान के बेटे डाक्टर नित्यानंद का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में राजनीति विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।


डॉक्टर नित्यानंद ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सर्वोदय इंटर कालेज मिहींपुरवा से प्राप्त की उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया इसके बाद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली का रुख किया। यहां से उन्होंने एमफिल और पीएचडी पूरी की


वर्तमान में वे जेएनयू में पोस्ट डॉक्टोरल फेलों के रूप में कार्यरत है। डॉक्टर नित्यानंद ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता परिवार और गुरुजनों को दिया है उनका कहना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन धैर्य आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है।


उनकी इस सफलता पर सर्वोदय इंटर कालेज के प्राचार्य यादव समेत दुर्गेश कुमार , अनिल कुशवाहा, डाक्टर हीरालाल , और राम अधार सिंह ने बधाई दी है। डॉक्टर नित्यानंद की उपल्ब्धि  पूरे क्षेत्र की गौरव की बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes