Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंचायत चौपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं की गिनाई उपलब्धियां - NN81


संवाददाता अनिल खटीक 

मुस्करा ( हमीरपुर ) । जनपद के विकास खण्ड मुस्करा के ग्राम पंचायत बिहूंनी व ग्राम पंचायत ऐंझी में विकसित भारत अमृत काल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलापंचायत अध्यक्ष जयंती सन्तराम राजपूत द्वारा पंचायत चौपाल लगाई गई। सर्व प्रथम ग्राम चौपाल में जिलापंचायत अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय तथा ड्रा0 प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यापन किया गया,तदुपरांत ग्रामीणों द्वारा पुष्प भेट कर सभी का सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा शासन काल मे मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जनकल्याण हेतू  संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।इस दौरान उपस्थित लोगों को जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती सन्तराम राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश के रहवासियों के जनकल्याण हेतू विभिन्न योजनाएं संचालित है जिनका लाभ सीधा आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का सम्मान रखते हुए किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जिसका लाभ सीधे किसान के खाते में जा रहा है।बुन्देलखण्ड में सिचाई औऱ पेयजल की विकराल समस्या थी जिसके लिए सरकार ने नदी से नदी को जोड़ा तथा पेयजल की समस्या दूर करने के लिए हर घर नल हर घर जल पहुँचाने के लिए नमामि गंगे योजना को संचालित किया, आयुष्यमान योजना,पीएम आवास योजना,जनधन योजना,स्वच्छ भारत मिशन ,मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा व मुस्लिम महिलाओं  को तीन तलाक से निजात दिलाई,वर्षो पुराना मुद्दा राममंदिर का व अनुच्छेद 370 औऱ 35 A को हटाया गया।वही कहा कि महिलाओ व पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है,कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित लोगो के जंकल्यान के लिए सैकड़ो योजनाएं संचालित की है।उन्होंने कहा जनपद की कोई भी समस्याओ के निराकरण के लिए हम सदैव तत्पर रहते है अगर कोई अधिकारी कर्मचारी काम न करे तो तत्काल मेरे नम्मर पर फोन करे मेरा फोन 24 घण्टे खुला रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes