Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जल-वन-जन अभियान अंतर्गत बेमेतरा में पदयात्रा रैली आयोजित, जन-जागरूकता का दिया संदेश आज उद्बोधन नहीं, समझने की जरूरत है – विधायक दीपेश साहू - NN81


 लोकेशन बेमेतरा छत्तीसगढ़ 

संवाददाता परमेश्वर यादव 


बेमेतरा, 16 जून 2025/– जल-वन-जन “एक प्राकृतिक बंधन” अभियान के अंतर्गत आज बेमेतरा शहर में जन-जागरूकता हेतु भव्य पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर पुनः वहीं समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू रहे। उन्होंने रैली समापन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं जिले में जल संकट के कारणों को रेखांकित करते हुए आगामी जुलाई माह में वृक्षारोपण अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह रैली जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में एक साथ आयोजित की गई, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को जल एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

    विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाषणों की नहीं, समझदारी की आवश्यकता है। बेमेतरा जिले में जल संकट गहराता जा रहा है, और इससे निपटने के लिए जन-जागरूकता ही सबसे सशक्त उपाय है। हमें अधिकाधिक वृक्षारोपण करना होगा, जल का संचय और संरक्षण सुनिश्चित करना होगा। जिले को हराभरा बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक घर और कार्यालय में वर्षा जल संचयन प्रणाली (वाटर हार्वेस्टिंग) अपनाई जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने भी जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “आधुनिकीकरण के दौर में जल संचयन की उपेक्षा और अत्यधिक जल दोहन ने संकट को और बढ़ा दिया है। अब समय आ गया है कि हम प्रकृति की ओर लौटें और पेड़ लगाकर, जल बचाकर भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित करें।

 नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने कहा – जल है तो कल है। जल संकट से निपटना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के लिए आगे आना होगा।

   *छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद रजक, जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू एवं अन्य अतिथियों ने भी पानी एवं पेड़ के महत्व को रेखांकित करते हुए जनसहभागिता का आह्वान किया।

रैली में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, श्री राजेन्द्र शर्मा, नगरपालिका पार्षदगण सर्वश्री पंचु साहू, रोशन दत्ता, विकास तमोली, सुश्री नीतू ठाकुर -गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।*

 * जल-वन-जन अभियान के माध्यम से बेमेतरा जिला प्रशासन ने जल एवं वन संरक्षण हेतु सामूहिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री सुनील झा और आभार व्यक्त एसडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज ने किया ।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes