Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिलाधिकारी ने आज सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज एवं उपाधि महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण। NN81

पीलीभीत सूचना विभाग 01 जून 2025/ जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही बी0एड0 प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रथम पाली में ड्रमंड इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कॉलेज एवं उपाधि महाविद्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सभी स्टैटिक मजिस्टेªट को निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाये। 

निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्टेªट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes