Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने ग्राम दौलतखेड़ी में अमृत सरोवर का निरीक्षण कर किया श्रमदान कलेक्टर साइकिल से सफर तय कर ग्राम दौलतखेड़ी पहुंचे - NN81


कलेक्टर आदित्य सिंह रविवार को प्रातः काल में कलेक्टर बंगले से साइकिल चला कर 65 किलोमीटर का सफर तय कर अशोकनगर जिले की जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत सोनाखेडी के ग्राम दौलतपुर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम दौलतपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि अमृत सरोवर का निर्माण 24 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। अमृत सरोवर की जल भराव क्षमता 2400 क्यूबिक मीटर होगी। इस तालाब के निर्माण से आसपास के ग्रामीण कृषि के लिए पानी का सदुपयोग कर सकेंगे। साथ ही आसपास के ग्रामों में जल स्तर में वृद्धि होगी। इस तालाब का निर्माण 30 जून से पहले पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराये जाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ने किया श्रमदान 

कलेक्टर आदित्य सिंह ग्राम दौलतपुर में निमार्णधीन अमृत सरोवर में ग्रामीणों के साथ गहरीकरण हेतु श्रमदान किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री आलोक इटोरिया सहित राजस्व , जनपद पंचायत तथा जन अभियान के दल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes