Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त ने समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश - NN81

 


साहिबगंज

जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत 

दिनांक: 03 / 06 / 2025


उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग, जिला बाल कल्याण और बाल संरक्षण कमिटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों को अब तक नहीं भरने पर जल्द भरने को कहा गया। 


बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने DMFT मद से हो रहे आंगनबाड़ी निर्माण की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गई।




इसके अलावा जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है, वहां जल्द से जल्द विद्युतीकरण सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।


समीक्षा बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन केंद्रों की जियो-टैग की गई तस्वीरें संबंधित ग्रुप में भेजी जाएं, जिससे नियमित निगरानी संभव हो सके।


इसके साथ ही सेविका एवं सहायिका के रोस्टर तैयार करने और रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes