Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुसुम कसा भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सरपंचों ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात,11,111पौधा रोपण की दी जानकारी। NN81

 


संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  स्थान - कुसुमकसा 

बालोद जिला कुसुम कसा भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी) के नेतृत्व में मंडल के सरपंचों ने मंगलवार को कलेक्टर से मिलकर कार्य योजना का प्रस्ताव दिया। जिसमें ग्राम पंचायत कुसुम कसा सरपंच के द्वारा 30 लाख की समरसता भवन में शेड निर्माण, ग्राम पंचायत सूअरबोड में 15 लाख का कला मंच ग्राम पंचायत की थाली में हाई मास्टर लाइट 24 लाख की स्वीकृति देने की मांग को लेकर बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर आने वाले समय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कुसुम कसा मंडल के साथ सभी ग्राम पंचायत में 11,111 पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखने की जानकारी दी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं तथा जन प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीणों के सहयोग से यह पौधा रोपण किया जाना है। इस अवसर पर सरपंच वेद भाई पिस्दा, अंजू कोसमा, गौतम राणा, ममता कोर्राम आदि सरपंच गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes