Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिरोंज पुलिस ने 24.लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश एचडीएफसी बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक समेत दो आरोपी गिरफ्तार - NN81


 विदिशा  जिला ब्यूरो संजीव शर्मा


विदिशा जिले की तहसील सिरोंज में फरियादी शुजाअत अली निवासी वार्ड नं. 06, तलैया मोहल्ला, सिरोंज द्वारा थाना सिरोंज पर रिपोर्ट की गई कि एचडीएफसी बैंक शाखा सिरोंज में पदस्थ सहायक शाखा प्रबंधक प्रिंस श्रीवास्तव ने धोखाधड़ीपूर्वक फरियादी के खातों से तीन चेकों के माध्यम से कुल ₹24,40,000/- की राशि हड़प ली और फरार हो गया।

इस आधार पर थाना सिरोंज में अपराध क्रमांक 134/25, धारा 318(4), 316(5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिरोंज श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना सिरोंज पुलिस द्वारा त्वरित व संगठित कार्रवाई की गई।

सायबर सेल विदिशा की मदद से धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई राशि वाले खातों को तत्काल होल्ड कर सुरक्षित किया गया।

सहायक आरोपी ध्रुव कुमार दुबे (निवासी: गंजबासौदा) को 22.05.2025 को गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी प्रिंस श्रीवास्तव (सहायक शाखा प्रबंधक, HDFC बैंक सिरोंज) को 28.05.2025 को पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ में अब तक कुल ₹20 लाख की राशि बरामद:

₹10,10,000/- नकद बरामद

₹9,90,000/- बैंक खाते में फ्रीज कराए गए

शेष राशि की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारीगण:

निरीक्षक श्री पंकज गीते, थाना प्रभारी सिरोंज

उनि. राजेश दोहरे

उनि. गौरव रघुवंशी (सायबर सेल, विदिशा)

प्रआर. 733 अमित मिश्रा

आर. 149 शशांक पाठक

आर. 842 सुनील मल्होत्रा

आर. 992 रामवीर सिंह

विदिशा पुलिस आमजन की आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes