Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शहीद के परिजनों से मिलें दी सांत्वना - NN81

पीलीभीत सूचना विभाग 03 जून 2025/ जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सिक्किम के लाचुंग में भूस्खलन में जनपद के शहीद लखविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी ग्राम धुरिया पलिया, थाना माधौटांडा के घर पहुंचे और परिजनों से मिले। शहीद लखविंदर सिंह सिख रेजीमेंट में कार्यरत थे। इस दौरान परिजनों द्वारा बताया कि पिछले डेढ साल से सिक्किम में पोस्टिंग थी। परिजनों ने बताया कि सिख रेजीमेंट के सीईओ साहब ने फोन कर सूचना दी। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। 

इसके साथ ही आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सिद्धबाबा मेंले में पहुंचकर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले में ड्यूटी पर उपस्थित से बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दर्शन हेतु मेले में आये श्रद्धाओं की किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इसके उपरान्त उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 04 जून को जनपद पीलीभीत के दौरे पर आ रही है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पहुंचकरें अधिकारियों के साथ बैठक की। 

जिलाधिकारी ने तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में रूट प्लान, पुलिस व्यवस्था, मुस्तफाबाद की तैयारियां पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से प्रस्तावित बैठक, जिला कारागार कार्यक्रम व साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने प्रभागयी वनाधिकारी को गेस्टहाउस मुस्तफाबाद व चूका स्थित हाउस में आवश्यक व्यवस्थाऐं कराने हेतु निर्देशित किया। अभिहित अधिकारी से खाद्य पदार्थो की चेंकिग हेतु कुशल टीम के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिला पंचाराज अधिकारी समुचित साफ सफाई व्यवस्था रखने हेतु कहा।  बैठक में दौरान उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद में आंगनबाडी किट वितरण की जाएगी। इसके साथ ही संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा। बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि खान पान व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, जीवन रक्षक औषधियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में अन्य विन्दुओं पर विचार विमर्श किया। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई वह वहां पर मुस्तैद रहे। इसके साथ ही सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से महोदया के आवागमन/विदाई स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाऐं उपलब्ध रहें। सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), डीएफओ, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes