Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

"फेकारी में मनाया गया 'दाई-बाबा दिवस', बुजुर्गों का हुआ सम्मान व स्वास्थ्य परीक्षण"

रिपोर्ट-गोपेश साहू

पाटन/सेलूद/

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के आदेशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ब्लॉक पाटन अंतर्गत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 'हमारे बुजुर्ग - हमारी धरोहर' विषय पर आधारित 'दाई-बाबा दिवस' का आयोजन किया गया।


इसी कड़ी में ग्राम फेकारी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच युवगेन्द्र साहू एवं बड़ी संख्या में स्थानीय बुजुर्गजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरएचओ बसंत साहू, मधु साहू तथा सीएचओ लाभेश्वरी यदु द्वारा बुजुर्गों को गुलाल लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आरएचओ बसंत साहू ने इस दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बुजुर्गों की समुचित स्वास्थ्य देखभाल के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है। इससे वे मानसिक अवसाद से बचते हुए प्रसन्नचित्त रह सकें और अकेलेपन की भावना से भी मुक्त हो सकें।


ग्राम सरपंच युवगेन्द्र साहू ने भी बुजुर्गों को चिंता एवं तनाव मुक्त दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।


कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ बसंत साहू, मधु साहू, सीएचओ लाभेश्वरी यदु, मितानिन हेमपुष्पा साहू, दुलारी साहू, पंचबाई यादव, रहिमत, जगदीश साहू, कृष्णा साहू, केजा बाई, गौतम साहू, केवल, भाना, वेदप्रकाश साहू सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes