Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम गुजरा के HWC सेंटर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे स्वास्थ्य मेला, दाई बबा दिवस मनाया गया।

 


संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद स्थान - गुजरा 

जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बुधवार को हेल्थ मेले के तहत दाई-बाबा दिवस मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना है। 4 जून को इसका आयोजन विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए किया जा रहा है।इस अवसर पर बुजुर्ग सियान, दाई बबा लोंगो को तिलक लगाकर सम्मान किया गया।


इस बार की थीम हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर रखी गई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनो  के द्वारा छोटे बच्चों को दादा-दादी या नाना-नानी के साथ मेले में लाने के लिए प्रेरित किया गया था । आयोजन स्थल पर बुजुर्गों के लिए बैठने, छांव और पेयजल की व्यवस्था की गई है। हेल्थ वेलनेस सेंटर मे सामुदायि स्वास्थ्य परीक्षण  भी किया गया । उपस्थित दाई बबा सियान लोंगो का बीपी, शुगर,  और  रक्त जांच की गयी । इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ईश्वरी साहू, मितानिन दीदिया पांचो बाई, रामेश्वरी,हेमीन बाई, जागेश्वरी, उषा बाई, छबिला बाई, व ग्रामीण बुजुर्ग बलिराम लाटिया, खोरर्बाहरा राम,अंकलू राम यादव, सुगधी बाई, मंगली बाई, बनवासा बाई, सुखियारिन बाई आदि बुजुर्ग सियान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes