Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विभाग में संचालित योजनाओं की ली जानकारी, संचालित योजनाओं से श्रमिकों को किया जाये लाभान्वित-जिलाधिकारी। NN81


 16 जून 2025/जिलाधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने महात्मा गांधी पेंशन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, पं0 दीनदयाल उपाध्याय योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, शौचालय सहायता योजना, कन्या विवाह योजना, कौशल विकास, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभाग संचालित निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने अवगत कराया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दुर्घटना से मृत्यु होने पर रू. 05 लाख (05 वर्ष तक मासिक किस्त के रूप में), सामान्य मृत्यु होने पर रू. 02 लाख (दो वर्ष तक मासिक किस्त के रूप में) एवं अन्त्योष्टि हेतु 25000 रू0 एक मुश्त श्रमिक के परिजनों को दी जाती है। उन्होंने बताया कि श्रमिक के 100 प्रतिशत दिव्यांगता की स्थिति में रू. 04 लाख ( 04 वर्ष तक मासिक किस्त के रूप में), 50 प्रतिशत से अधिक एवं 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता होने पर रू. 03 लाख (03 वर्ष तक मासिक किस्त के रूप में) पर श्रमिक को दी जाती है। इसके साथ उन्होंने बताया कि अपंजीकृत श्रमिकी की कार्यस्थल पर हुयी दुर्घटना के फलस्वरूप मृत्यु होने पर 01 लाख एकमुश्त प्रदान किया जाता है। 

बैठक में उन्होंने जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिये विभाग में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक श्रमिका को लाभ दिया जाये तथा श्रमिक का पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes