Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डग सुसनेर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल - NN81



डग से न्यूज़ नेशन 81 संवाददाता राहुल शर्मा की रिपोर्ट

डगः- डग के डग-सुसनेर मार्ग पर मॉडल स्कूल के पास सोमवार शाम को एक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही डग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई श्यामलाल ने बताया कि एक बाइक पर सवार श्याम सिंह (जाति राजपूत), निवासी महुड़ीखेड़ा, को सिर में गहरी चोट आई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों में से एक शिवसिंह निवासी डोडी, के दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची है।दोनों घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय डग में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes