Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मऊरानीपुर में 315 बोर का अवैध देशी तमंचा लहराते हुए युवक की तस्वीरो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

 


मऊरानीपुर से कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला की रिपोर्ट                              

कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रासपहाड़िया का युवक आज सोमवार को समय 4 बजे से क्षेत्र में दहशत बनाए जाने के लिए युवक ने अपने सोशल मीडिया  पर हाथ में अवैध देशी तमंचा लहराते हुए एक पोस्ट अपलोड कर दी जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है मऊरानीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में इन दिनों युवाओं में अपना रुतबा बनाए रखने के लिए अवैध तमंचा लहराने का दौर चल रहा है। ये नए युवा अपना रुतबा बनाये रखने के लिए इस प्रकार की तस्वीरों को निकालकर लोगो के बीच अपनी दहशत फैलाने का काम कर रहे है। सोचने बाली बात यह है कि जिले के कप्तान द्वारा गुंडागर्दी व दहशतगर्दी करने बालो को किसी भी कीमत में नही बक्सा जा रहा है। फिर ये युवक अभी तक मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस की नजरों से क्यों दूर बना हुआ है। वायरल हो रही तस्वीर मऊरानीपुर के रास पहाडिया के योगेंद्र श्रीवास पुत्र महेश श्रीवास की बताई जा रही है। देखना यह होगा कि मऊरानीपुर पुलिस इस प्रकार के क्षेत्र में दहशतगर्दी करने वालो के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes