Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चित्रसेन को नवनिर्मित आवास में विधिपूर्वक पूजा-अर्चनाकर कराया गृह प्रवेश - NN81

 जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)

समाचार 



मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चित्रसेन को नवनिर्मित आवास में विधिपूर्वक पूजा-अर्चनाकर कराया गृह प्रवेश


- मुख्यमंत्री को अपने घर में देखकर चित्रसेन और उनके परिजनों ने जाहिर की खुशी


- मुख्यमंत्री के साथ हितग्राही  चित्रसेन और उसकी पत्नी श्रीमती देवकी नाग ने ली सेल्फी



दुर्ग, 20 मई 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही  चित्रसेन नाग को नवनिर्मित आवास में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना एवं रिबन काटकर गृह प्रवेश करवाया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को अपने घर में देखकर  चित्रसेन और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का  चित्रसेन और उनके घरवालों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राही  चित्रसेन एवं उनकी पत्नी श्रीमती देवकी नाग को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ सुखमय जीवनयापन करने की आशीष दी। साथ ही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ हितग्राही  चित्रसेन और उसकी पत्नी श्रीमती देवकी नाग ने सेल्फी ली। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने  चित्रसेन से बातचीत की।  चित्रसेन ने बताया कि उन्हें आवास निर्माण के लिए समय-समय पर किस्त की राशि मिली है। इसके साथ ही मनरेगा योजना के तहत 90 दिन की मजदूरी भी मिली।  चित्रसेन ने बताया कि पहले वे शेड वाले कच्चे घर में रहते थे। जिसमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में पानी टपकने और छोटे जीव-जन्तु से परेसानी होती थी। अब पक्का आवास बनने से इन सब से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए  चित्रसेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, अहिवारा विधायक  डोमनलाल कोर्सोवाड़ा, साजा विधायक  ईश्वर साहू, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, दुर्ग संभागायुक्त  एस.एन. राठौर, कलेक्टर  अभिजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes