Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस अधीक्षक बहराइच ने चकिया जंगल से सटे भारत नेपाल सीमा पर पैदल किया फ्लैग मार्च - NN81

उत्तर प्रदेश न्यूज़ नेशन 81 

रिपोर्ट दिलीप कुमार राव 



बहराइच मिहींपुरवा। भारत नेपाल सीमा पर स्थित चकिया वन रेंज के जंगल पगडंडियों पर सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक बहराइच व डीएफओ के साथ के साथ फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था जांची, फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रीय पुलिस बल व वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहीं , वहीं बहराइच वन प्रभाग के चकिया वन रेंज से लगा हुआ है। भारत नेपाल सीमा पर सोमवार की रात में पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, एसपी ने डीएफओ अजीत प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा शंकर प्रसाद तिवारी रात्रि गश्त किया, और रात में पगडंडियों से आवागमन करने वाले के लिए संघन जांच के सख्त निर्देश दिए, और सुरक्षा को मजबूत बनाने का निर्देश दिया, जंगल में भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी वी.के. मिश्रा सहित वन विभाग एवं पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes