Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झांसी–कानपुर खंड के ब्रिज में नए गर्डर प्रतिस्थापित, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को मिलेगी मजबूती: NN81

   Reported By: T Siddiqui

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas9


झांसी–कानपुर खंड के ब्रिज में नए गर्डर प्रतिस्थापित, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को मिलेगी मजबूती:

  झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने हो चुके गर्डरों को बदला जा रहा है। झांसी–कानपुर रेल खंड की डाउन लाइन पर उरई और भुआ रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 1239/1 पर रिगार्डरिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

 ब्रिज पर लगे पुराने गर्डर के स्थान पर 2×18.3 मीटर आकार के नए गर्डर स्थापित किए गए हैं। इस कार्य के पूर्ण होने से संरक्षा और भार क्षमता दोनों में वृद्धि हुई है।

  मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि मंडल के सभी ब्रिजों को सुदृढ़ बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज में नए गर्डर के लगने से झांसी–कानपुर खंड पर निर्माणाधीन डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का मार्ग और अधिक सक्षम हो जाएगा। यह ब्रिज अब 25 टन तक भार वहन करने में सक्षम है।

  उन्होंने यह भी कहा कि मंडल द्वारा भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी ब्रिजों को तैयार किया जा रहा है। रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाने की दिशा में झांसी मंडल निरंतर कार्य कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes