Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत - NN81

पिड़ावा तहसील से 

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम

पिड़ावा, पिड़ावा से लेकर आवर तक बन रही नई सड़क में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है जिसे लेकर जिला परिषद सदस्य कृष्णा बाई मेघवाल पंचायत समिति सदस्य दानी सिंह ग्राम पंचायत रमाय दलपत के पूर्व सरपंच देवी सिंह ने जिला कलेक्टर वह सांसद दुष्यंत सिंह को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है 


ज्ञापन में बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 45 करोड रुपए की लागत से पिड़ावा से आवर तक नई सड़क बनाई जा रही है जिसमें संवेदक द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है घटिया निर्माण को लेकर AEN व XEN को कई बार अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की देवी सिंह पूर्व सरपंच ने बताया कि कोटडी राजीव गांधी के पास बन रही पुलिया में एक तरफ 20mm का तार लगाया दूसरी तरफ 10mm का तार लगाया जबकि 10 एमएम तार डालने का प्रावधान ही नहीं है वही ग्राम पंचायत रमायदलपत में सन 2018-19 में नरेगा में 10 लाख की तलाई का निर्माण करवाया था जिसे संवेदक ने पूरी तरह तोड़ दिया है वह उसने वहां से भारी मात्रा में अवैध मिट्टी व बोल्डर उठाया है तथा रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर डाल रखे हैं जिससे आगमन में काफी परेशानी हो रही है आए दिन राहगीरों के साथ हादसे से हो रहे हैं रूपा खेड़ी से नोलाई के बीच में रोड पर संवेदक द्वारा भारी मात्रा में गिट्टी डाल रखी है तथा दोनों साइटों में बड़े-बड़े पत्थर डाल रखे हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और सड़क की ऊंचाई भी कम है जबकि सड़क जमीन से चार से पांच फीट ऊंची बनाई जाती है। पिडावा से आवर तक सड़क को खोदे हुए 8 से 10 माह हो गए लेकिन सड़क बनाने का कार्य कछुए की चाल से चल रहा है वही साथ ही ग्रामीणों ने संवेदक व अधिकारियों की मिली भगत का आरोप लगाया है वह जांच की मांग की है ज्ञापन देने वालों में कालू लाल, भगवान लाल, गोपाल सिंह, दानू सिंह, बालू सिंह, भेरू सिंह, विक्रम सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes