Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंचकुंडीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ , संगीतमय श्री राम कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ । NN81

नौरोजाबाद //उमरिया 

मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


उमरिया जिले के करकेली मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत नयागांव में पंचकुंडीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ एवं संगीत मय श्री राम कथा का शुभारंभ 23 /5/ 2025 से कलश शोभायात्रा, के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया था वही कथा स्थल पर देव पूजन, देव पाठ, हवन एवं प्रवचन प्रतिदिन चला रहा दूर-दूर से श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचकर यज्ञ की परिक्रमा करते रहे और कथा का रसपान किये कथा प्रसंग पर अमोलेश्वर धाम के संत श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी बच्चू महराज जी का यज्ञ स्थल पर आगमन हुआ सभी श्रद्धालु भगत गिरी बच्चू महराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये कथा व्यास परम पूज्य आचार्य श्री शिवम शुक्ल जी महाराज जो की वृंदावन धाम से आए हुए थे उनके द्वारा संगीत मय  श्री राम कथा बताई गई। यज्ञाचार्य परम पूज्य श्री आशुतोष जी महाराज जो अयोध्या नगरी से आए हुए थे उनके द्वारा यज्ञ का कार्य क्रम संपन्न हुआ कथा समापन पर 30/5 /2025 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें  दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये । कई वर्षों से ग्राम नयागांव में धार्मिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes