Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जाति जनगणना पर कुरूद कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जी का दुध अभिषेक कर जताया आभार: NN81

 Reported By: Pradeep Ganjeer

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas9


जाति जनगणना पर कुरूद कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जी का दुध अभिषेक कर जताया आभार:

कुरूद ब्लाक कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस भवन कुरुद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर जी तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर केन्द्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर पर दुध अभिषेक  कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कहा कि जाति जनगणना के लिए कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी ने बहुत सालों से सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ें जिसके परिणाम स्वरूप केन्द्र सरकार को जाति जनगणना स्वीकार करना पड़ा।हम राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के व राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हैं।  

युकाध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने  कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए जननायक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने 'जातिगत जनगणना' की मांग को सड़क से लेकर सदन तक मुखरता से उठाया। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर झुकना पड़ा, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना करवाने का श्रेय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी व कांग्रेस पार्टी को जाता है। उनकी मांग थी कि सरकार पिछड़े, दलित, आदिवासियों को न्याय देने के लिए जातिगत जनगणना करे, जिसे केन्द्र सरकार मान नहीं रही थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर दबाव बनाया, कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर सभा में कहा कि- जातिगत जनगणना होनी चाहिए। जाति जनगणना से सभी जातियों को न्याय मिल पायेगा।

कांग्रेसियों ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes