Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्रीमान् सतीश चन्द्र शर्मा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:NN81

Reported By: Dinesh Goswami 
Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas9


नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्रीमान् सतीश चन्द्र शर्मा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में तथा म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 10 मई 2025 को जिला न्यायालय अशोकनगर तथा तहसील न्यायालय, चंदेरी, मुंगावली एवं ईसागढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्रीमान् सतीश चन्द्र शर्मा महोदय द्वारा दिनांक 05.05.2025 को जिला न्यायालय परिसर अशोकनगर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और बताया कि उक्त प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को नेशनल लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जावेगा। ऐसे पक्षकार जिनके मामले न्यायालयों में लंबित हैं या ऐसी परिस्थिति निर्मित है, जो भविष्य में न्यायालय में जाने का विषय बन सकती है, दोनों ही परिस्थितियों में पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर या तहसील विधिक सेवा समिति चंदेरी, मुंगावली एवं ईसागढ़ न्यायालय में संपर्क कर अपने मामलों का निराकरण करा सकते हैं, जिससे दोनों पक्षों में उत्पन्न वैमनस्यता समाप्त हो जाती है और दोनों पक्षकारों की जीत होती है। प्री-लिटिगेशन स्तर पर रखे जाने वाले मामलों में कोर्ट फीस नहीं लगती है तथा लंबित मामलों में पूर्व में दी गई कोर्ट फीस वापस हो जाती है। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्री संजीव सिंघल, जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार पाटीदार, जिला न्यायाधीश श्री उपदेश कुमार राठौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती किरण तूमराची धुर्वे, सचिव श्री मनीष अनुरागी, न्यायाधीश श्रीमती हर्षिता शर्मा गौड़, न्यायाधीश श्रीमती सोनल गुप्ता, न्यायाधीश श्रीमती गौरी सक्सेना, न्यायाधीश श्री ध्रुव अग्रवाल, न्यायाधीश सुश्री प्रिया चैहान, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा एवं लीगल एड डिफेंस काउंसल के अधिवक्तागण उपस्थित रहे। 
 

दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में न्यायाधीशगण के साथ बैठक। 
 माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्रीमान् सतीष चन्द्र शर्मा महोदय की अध्यक्षता में आज दिनांक 05.05.2025 को न्यायालय सभागृह, अषोकनगर में दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित नेषनल लोक अदालत के संबंध में समस्त सम्मानीय न्यायाधीषगण एवं सचिव श्री मनीष अनुरागी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष/अध्यक्ष महोदय श्रीमान् सतीष चन्द्र शर्मा महोदय द्वारा समस्त न्यायाधीषगण को निर्देषित किया गया कि नेषनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में नोटिस जारी कर पक्षकारों के साथ मध्यस्थता करने तथा एम.ए.सी.टी. अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें, जिससे उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराया जा सके। 


  नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण के साथ बैठक 

 माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्रीमान् सतीष चन्द्र शर्मा महोदय के मार्गदर्षन में व जिला न्यायाधीष श्री संजीव सिंघल, सचिव श्री मनीष अनुरागी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुषवाहा, सचिव अधिवक्ता संघ श्री रामनिवास शर्मा एवं समस्त अधिवक्तागण की उपस्थिति में आज दिनांक 05.05.2025 को ए0डी0आर0 सेंटर, अषोकनगर में दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेषनल लोक अदालत में रखे जाने वाले विभिन्न प्रकरणों जैसे- आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक बाउंस प्रकरण आदि मामलों के निष्पादन के लिए बैठक की गई, जिसमें उनके द्वारा अधिवक्तागण से लोक अदालत में अपना सहयोग देते हुए अधिक से अधिक मामले निराकृत कराने की अपील की गईं। 
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes