Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने तहसील पिपरई का निरीक्षण किया: NN81

अशोकनगर जिला पिपरई तहसील से है कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने आज तहसील पिपरई के भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन तैयार हो गया है, अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस भी नहीं है। इस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes