Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान से भेंटकर क्षेत्र के संतरा उत्पादक किसानों की समस्याओं से अवगत कराया: NN81

 Reported By: Mohammed Alam Khan 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान से भेंटकर क्षेत्र के संतरा उत्पादक किसानों की समस्याओं से अवगत कराया: 

सुसनेर। शनिवार को पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने भोपाल पहुँचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान से सौजन्य भेंटकर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को बताया कि देश में सर्वाधिक संतरे का उत्पादन मध्यप्रदेश में 1 लाख 21 हजार हेक्टेयर में होता है। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक उत्पादन में आगर मालवा जिला दूसरे और शाजापुर तीसरे नंबर पर आता है, लेकिन संतरा उत्पादन को लेकर दोनों जिले में दो समस्याएं किसानों के सामने हैं। पहली मिस्सी और अफसल और दूसरी किसानों का कंपनियों से सीधा संपर्क नहीं होगा। इससे किसानों को उचित दाम नहीं मिल पाता। गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के साथ ही किसानों का माल सीधे कंपनी खरीदती है तो किसानों को अधिक फायदा होगा। आगर जिले के 42 हजार 433 और शाजापुर जिले के 12600 हेक्टेयर में होने वाले संतरे उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में संगोष्ठी हुई। संतरे अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सहित अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने आवश्यक जानकारी दी। किसानों ने मिस्सी और अफलन समस्या बताई। जिससे दो वर्षों से जिले में संतरे का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। जिस पर कृषि मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक विचार कर निराकरण करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes