Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायतों के मूलभूत कार्यों के लिए राशि जारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारी: NN81

 Repored By: Ajay Deshmukh 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


ग्राम पंचायतों के मूलभूत कार्यों के लिए राशि जारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दी जानकारी:  

बालोद  - पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के मूलभूत कार्यों के लिए राशि जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि इसके अंतर्गत बालोद जिले के सभी 436 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 194.41 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि को ग्राम पंचायतों के जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों में होने वाले मूलभूत कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ. कन्नौजे ने बताया कि प्राप्त राशि को विकासखण्डवार आबंटित करते हुए बालोद विकासखण्ड के 60 ग्राम पंचायतों के लिए 24.42 लाख रूपये,  डौण्डी विकासखण्ड के 62 ग्राम पंचायतों के लिए 41.01 लाख रूपये, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 120 ग्राम पंचायतों के लिए 49.29 लाख रूपये, गुण्डरदेही विकासखण्ड़ के 117 ग्राम पंचायतों के लिए 47.16 लाख रूपये तथा गुरूर विकासखण्ड के 77 ग्राम पंचायतों के लिए 32.50 लाख रूपये ग्राम पंचायतों के खातें में हस्तांतरित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes