Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर जिला विदिशा के मार्गदर्शन में पोषण कार्यक्रम प्रशिक्षण आयोजित हुआ: NN81

Reported By: Sanjeev Sharma



कलेक्टर जिला विदिशा के मार्गदर्शन  में पोषण कार्यक्रम प्रशिक्षण आयोजित हुआ: 

गंजबासौदा कलेक्टर जिला विदिशा के मार्गदर्शन एवं श्री भरत सिंह राजपूत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम अंतर्गत क्षमता संवर्धन के तहत गंजबासौदा विकासखंड की दोनों परियोजना बासौदा एक एवं बासौदा दो की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में ईसीसी पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न बैच बनाकर वैज्ञानिक एवं रुचिपूर्ण तरीके से राज्य शासन द्वारा प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर के माध्यम से दिनांक 27 से 29 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन शासकीय सीएम राइज स्कूल राजेंद्र नगर बासौदा में किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रभाव से आंगनबाड़ी के बच्चों के स्कूल प्रवेश के समय पर्याप्त समझ विकसित हो सकेगी एवं कुपोषण के नियंत्रण में उक्त प्रशिक्षण मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त प्रशिक्षण में बासौदा विकासखंड की 15 पर्यवेक्षक मास्टर ट्रेनर है एवं प्रशिक्षण परियोजना अधिकारी बासौदा एक एवं बासौदा दो की देखरेख में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विदिशा की प्रतिदिन गहन निगरानी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण आयोजित करने में प्राचार्य सीएम राइस स्कूल राजेंद्र नगर बासौदा का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes