Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक पत्र लिखा शुभकामनाएं दी, नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स स्पेस से धरती पर वापस लौट रही हैं: NN81

 Reported By: NN81 X @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99 


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखा सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं दीं: 

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर लौट रहे हैं।  इस घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। करीब नौ महीने से अधिक समय से ये एस्ट्रोनॉट्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए थे। वहीं अब इनकी वापसी पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखा सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की बेटी की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।


पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, "मैं आपको भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं

आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। हमारी बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आप पर और आपके काम पर कितना गर्व है। इस बातचीत के बाद, मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक पाया। जब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्राओं के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप या राष्ट्रपति बाइडेन से मिला, तो मैंने आपका कुशलक्षेम पूछा। 1.4 बिलियन भारतीयों ने हमेशा आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व किया है। हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपकी प्रेरणादायी दृढ़ता को प्रदर्शित किया है।" पीएम मोदी ने आगे लिखा, "भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिल के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बोनी पंड्या आपकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी और मुझे यकीन है कि स्वर्गीय दीपकभाई का आशीर्वाद भी आपके साथ है। मुझे 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आपके साथ उनसे मुलाकात की याद आती है। आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। मैं माइकल विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपको और बैरी विल्मोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।"




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes