Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो पूर्व पार्षद समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल: NN81

 Reported By: Parmeshwar yadav 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99 


कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो पूर्व पार्षद समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल:

बेमेतरा: भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज सुबह 09 बजे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दीपेश साहू के समक्ष कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद श्रीमती रानी सेन, पूर्व निजी सचिव विधायक बेमेतरा भोजेन्द्र निर्मलकर, बेमेतरा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी डेनिम सेन एवं पूर्व पार्षद श्रीमती जया साहू शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने भाजपा की रीति-नीति, संगठन की मजबूत संरचना और जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने भाजपा गमछा पहनाकर सभी नवप्रवेशी नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया और कहा कि पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों का भाजपा में आना यह दर्शाता है कि भाजपा ही प्रदेश और देश के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह संगठन सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता देता है।

नए सदस्यों ने भाजपा की विचारधारा को आत्मसात करते हुए पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं ने कहा—

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व पार्षद श्रीमती रानी सेन ने कहा कि कांग्रेस में अब संगठनात्मक एकता और जनसेवा की भावना समाप्त हो चुकी है। पार्टी केवल व्यक्तिगत स्वार्थ और गुटबाजी में उलझी हुई है, जिससे आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठित और अनुशासित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को समान अवसर मिलता है।

पूर्व निजी सचिव विधायक बेमेतरा भोजेन्द्र निर्मलकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय की नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा सरकार की योजनाएं वास्तव में जनता के हित में हैं और प्रदेश के विकास को नई गति दे रही हैं।

बेमेतरा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी डेनिम सेन ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली और जनकल्याणकारी योजनाओं ने उन्हें आकर्षित किया। कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा करना अब संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने भाजपा का हाथ थामा।

पूर्व पार्षद श्रीमती जया साहू ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। कांग्रेस में सिर्फ वादे किए जाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार विकास के कार्यों को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया l इस अवसर पर भाजपा नेता रेवा राम निषाद दीना नाथ साहू ओमेश्वरी साहू रानू साहू  सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes