Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल नवाडीह से नवोदय विद्यालय में 7 बच्चों का हुआ चयन: NN81

 Reported By: Lalan Kumar Gupta 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल नवाडीह से नवोदय विद्यालय में 7 बच्चों का हुआ चयन:

बलरामपुर जिला के जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत नवाडीह में किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल जिले का एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां से पांच बालक और दो बालिकाओं का कुल मिलाकर सात बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय सत्र 2025 के चयन परीक्षा उपरांत चयन हुआ है,

 जिले का एकमात्र ग्रामीण अंचल में संचालित होने वाला प्राइवेट स्कूल किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल का संचालन विगत कुछ वर्षों से हो रहा है इस संस्था से प्रत्येक सत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में चार पांच बच्चों का चयन हर वर्ष होता है जो काफी सराहनीय व उपलब्धि का विषय है जिससे किंडरगार्डन पब्लिक स्कूल का काफी चर्चा हो रहा है ।

जहां शहरों में शिक्षा के नाम पर बच्चों के माता-पिता से मोटे-मोटे रकम वसूले जा रहे हैं लेकिन उन स्कूलों का भी परफॉर्मेंस इस स्कूल के मुकाबले फीका नजर आता है,

 क्षेत्र में ऐसा कोई भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल नहीं है जिनके यहां से बच्चे इतने अच्छे परफॉर्मेंस कर एग्जाम में सफलता हासिल कर रहे हों,

चयन हुए बच्चों में प्रियांश वारे पिता जयप्रकाश वारे,अनन्या गुप्ता पिता उपेंद्र गुप्ता,आर्य सिंह पिता गोवर्धन प्रसाद,शिवांश कुमार गुप्ता पिता संतोष कुमार पटवा, रेयांश गुप्ता पिता उदय कुमार पटवा,शुभम यादव पिता अयोध्या यादव आदित्य सिंह पिता पृथ्वी नाथ सिंह, इन सभी बच्चों का चयन कक्षा 6 वीं के लिए हुआ है, 


प्रियांश वारे का नाम जिले के टॉप 10 की सूची में 9 वें नंबर पर है, 

इन बच्चों के उपलब्धि पर स्कूल संस्था की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चयनित हुए बच्चों को दे कर इनके हौसला को प्रोत्साहित किए तथा हर परीक्षा में कड़ा महान कर सफलता हासिल करते रहे ऐसा शैलेश दुबे प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल नवाडीह के द्वारा कहा गया ।

कार्यक्रम में शामिल हुए शैलेश दुबे प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल नवाडीह, प्रदीप चौबे प्राचार्य माध्यमिक शाला नवाडीह, विनायक पटवा शिक्षक हाई स्कूल नवाडीह, बृजकिशोर यादव शिक्षक माध्यमिक शाला नवाडीह, संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर अशोक कुमार यादव,अध्यक्ष सतेंद्र कुमार यादव,सचिव प्रभा यादव,प्राचार्य श्याम नारायण मिश्रा,एवं संस्था के समस्त स्टॉप उपस्थित रहे। 

इन बच्चों के उपलब्धि के लिए संस्था के शिक्षक अशोक कुमार ठाकुर एवं समस्त शिक्षकों का प्रयास तथा बच्चों के मेहनत का परिणाम है । 

किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल के 28 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 7 बच्चों ने परीक्षा पास कर इस उपलब्धि को हासिल किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes