Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमेरिका के न्यू मेक्सिको पार्क में अचानक हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत,जबकि 15 लोग घायल: NN81

Reported By: NN81 X @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99 


पार्क में कार शो आयोजित किया गया उसमें लगभग 200 लोग इकट्ठा हुए, पुलिस ने बताया कि इस कार शो के लिए अनुमति नहीं ली गई थी: 

लास क्रूसेस:  न्यू मेक्सिको के लास क्रूसेस शहर के एक पार्क में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन दल घटना के बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे शहर के ‘यंग पार्क’ में पहुंचे। पार्क में कार शो आयोजित किया गया था और उसमें लगभग 200 लोग इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने बताया कि इस कार शो के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। पीड़ितों का पहले घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और फिर उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया। लास क्रूसेस पुलिस प्रमुख जेरेमी स्टोरी ने बताया कि पार्क के एक बड़े हिस्से में 50 से 60 खोखे बिखरे हुए मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि कई लोगों ने कई अग्नेयास्त्रों से गोलीबारी की।


 इस पार्क में हालांकि अवैध कार शो होना कोई नयी बात नहीं है लेकिन पहले क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी अधिक रहती थी

पुलिस को संदेह है कि ये दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना है जिसमें तीन लोग मारे गए और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में 19 साल के दो युवक और 16 साल का एक किशोर शामिल है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के नाम फिलहाल उजागर नहीं किए हैं। शहर के इस पार्क में हालांकि अवैध कार शो होना कोई नयी बात नहीं है लेकिन पहले क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी अधिक रहती थी। लास क्रूसेस के दमकल विभाग के प्रमुख माइकल डेनियल ने बताया कि घायलों को तीन स्थानीय अस्पतालों और एल पासो के ‘यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया। लास क्रूसेस सिटी काउंसलर जोहाना बेनकोमो और मेयर प्रो टेम जोहाना बेनकोमो ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक ‘पोस्ट’ में इस घटना पर दुख व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes