Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें - सीईओ इला तिवारी : NN81

 Reported By: Mukesh Singh

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99    



सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें - सीईओ  इला तिवारी

भोपाल: 10 फरवरी 2025:  कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी समाधान ऑनलाइन के लिए चिन्हित विषयों की समीक्षा की एवं लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

सीईओ  इला तिवारी ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री अंकुर मेश्राम, श्री प्रकाश नायक, एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में समय-सीमा अंकित पत्रों का  निराकरण करने तथा आगामी बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीईओ  तिवारी ने ई-ऑफिस कार्य प्रणाली के लिए सभी जिले अधिकारियों को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जानकारी जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्रीमती तिवारी ने भिक्षावृत्ति को रोके जाने एवं चिन्हित लोगों को आश्रय स्थल कोलार प्रतिस्थापित करने के लिए गठित दल को कारवाही करने के लिए निर्देशित किया।

सीईओ श्रीमती तिवारी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes