Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सराफा व्यापारी को कट्टे का भय दिखाकर लूट करने वाले तीनों बदमाशों को महज 06 घंटों में किया गिरफ्तार : NN81

Reported By: Mukesh Singh
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99



सराफा व्यापारी को कट्टे का भय दिखाकर लूट करने वाले तीनों बदमाशों को महज 06 घंटों में चंबल के बीहड में घेराबंदी कर मुठभेंड में किया गिरफ्तार, लगभग 10 लाख रूपयें का  मशरूका बरामद

भोपाल, 02 फरवरी 2025/ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खिडकिंया मोहल्ला मुन्ना सिंह वाली गली में निवासी सराफा व्यापारी आनंद सोनी ने अपने भतीजे के साथ दिनांक 02.02.25 को थाना आकर रिपोर्ट की कि मेरी सराफा बाजार में आनंद ज्वैलर्स के नाम पर दुकान है जिस पर दिनांक 01.02.25 को शाम करीब 07:00 बजे एक लाल रंग की मोटरसायकिल से तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा 315 बोर कट्टा से हवाई फायर कर मेरी दुकान से सोने चांदी के जेवरात बैग में भरकर ले गये । जिस पर से थाना कोतवाली अप०क0 65/25 धारा 309 (4), 296, 3(5), 125 बीएनएस एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


फोर्स को अपनी ओर आता देख बीहड़ की तरफ भागने का प्रयास करने लगे......

      अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव  द्वारा सराफा व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। इसके पश्चात  तत्काल जिलें के सभी नाकों पर सघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देश जारी किये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार पाठक के कुशल मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय (अति. प्रभार नगर पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्त्व में तीन पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना के कंट्रोल रूम सीसीटीवी फुटेज एवं बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की फोटो सभी वाट्सएप ग्रुप में प्रेषित की गई । जिसके आधार पर तकनीकी एवं मुखबिर द्वारा संदेहियो को चिन्हित किया गया।       जिसके परिणामस्वरूप थाना प्रभारी अटेर अभिषेक गौतम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अटेर किलें से चंबल तरफ करीबन 500-1000 मीटर दूरी पर रोड से बायीं ओर झाडियों में आग जलाकर लूट करने वाले आरोपियों के हुलिया जैसे तीन व्यक्ति एक पिट्टू बैग लिये अवैध हथियारों के साथ चर्चा कर रहे है एवं किसी का इंतजार कर रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी अटेर द्वारा तत्काल ही गठित सभी पुलिस टीम को सूचित किया गया। पुलिस टीम द्वारा नदी से किलें की तरफ आरोपियों की तलाश की गई। जैसें ही टीम अपने वाहनों की सर्च लाइट ऑन कर पहुंची तो मुखबिर सूचना अनुसार तीन लोग आग जलाकर बैठे दिखाई दिये जो फोर्स को अपनी ओर आता देख बीहड़ की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी की गई। दो आरोपियों ने पकडे जाने के डर से पुलिस टीम पर जाने से मारने की नियत से एक-एक राउण्ड फायर किये।  तीसरा व्यक्ति पिट्टू बैग सहित भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों को सरेण्डर करने की चेतावनी दी गई। आरोपियों द्वारा कट्टा लोड कर जान से मारने की नियत से दोबारा पुलिस टीम पर फायर किया जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही कर आरोपियों पर करीबन 08 राउण्ड फायर किये गये। फायरिंग स्टॉप कर सभी को सावधानी पूर्वक आगे बढने के निर्देश दिये गये। सर्च लाइट से चैक किये जाने पर झाडियों में दो आरोपी, पैर में गोली लगने से पडे मिले।  जिन्हें गिरफ्तार किया गया।


आरोपियों से नाम पता पूछने पर 

 आरोपियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम गुल्ली उर्फ शिवम पुत्र राकेश सिंह तोमर उम्र 23 साल नि० बिण्डवा थाना महुआ, मुरैना, अंशु श्रीवास पुत्र देशराज श्रीवास उम्र 19 साल नि० थाना अमायन तथा मोहित तोमर पुत्र रामवरन तोमर नि० हुसेत घाट जिला मुरैना होना बताया।  आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से नगदी 2.77,100/- रूपये, सोने के दो मंगल सूत्र, तीन ओम के पेण्डल, दो जोडी झुमकी, एक अंगूठी, एक कान का बाला एवं 6.95 किग्रा चांदी कुल दस लाख रूपये एवं 315 बोर का एक कट्टा, 12 बोर का एक कट्टा, 05 जिंदा राउंड एवं 04 खाली खोखे प्राप्त हुए, जिसे विधिवत जब्त किया गया।आरोपियों के विरुद्ध थाना अटेर में अप०क0 12/25 धारा 109, 132, 3 (5), बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट की तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को तत्काल ही इलाज हेतु जिला अस्पताल भिण्ड लाया गया।
        आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने  कोतवाली थाना क्षेत्र में घटनाक्रम कारित करना स्वीकार किया। साथ ही आरोपियों ने अहमदाबाद, मुरैना, मुंबई आदि क्षेत्रों में भी इस प्रकार की घटना कारित करना कबूल किया है। इस संबंध में आरोपियों से जानकारी ली जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes