Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उषा बारले के आमंत्रण पर पोती-पोते को आर्शीवाद देने आए राज्यपाल : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग, (छ.ग.)*

*समाचार*


*उषा बारले के आमंत्रण पर पोती-पोते को आर्शीवाद देने आए राज्यपाल*



दुर्ग, 06 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मश्री सम्मानित कलाकार श्रीमती उषा बारले के आमंत्रण पर राज्यपाल  रमेन डेका उनके घर पंहुचे। राज्यपाल  डेका श्रीमती उषा बारले के पोती-पोते, नियती और मोक्ष के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


उषा बारले ने जन्मदिन में शामिल होने के लिए राज्यपाल  डेका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के आशीर्वाद से बच्चों का जन्मदिन और भी खास बन गया है। यह आयोजन श्रीमती बारले के परिवार के लिए न केवल एक खुशी का अवसर था, बल्कि राज्यपाल के साथ उनके संबंधों और कला के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक भी बना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes