Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने 3 नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र किया प्रदान : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग, (छ.ग.)*

*समाचार*


*कलेक्टर ने 3 नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र किया प्रदान*



दुर्ग, 06 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने वर्ष 2007 में भारत आए श्रीमती रामी बाई (उम्र 55 वर्ष) पति स्वर्गीय  मुकेश कुमार, बेबी हर्षिता और  मयंक कुमार पिता स्वर्गीय मुकेश कुमार को नागरिकता प्रमाण पत्र देकर भारत की नागरिकता प्रदान की। नागरिकता प्रमाण पत्र को पाते हुए उक्त नागरिकों ने कलेक्टर सुश्री चौधरी सहित राज्य सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।


उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व यह परिवार पाकिस्तान के नागरिक थे। लेकिन वर्ष 2007 से भारत में आए थे और वर्तमान में वार्ड न. 26 सिंधी कॉलोनी दुर्ग में रहते है। आज नागरिकता प्रमाण पत्र मिलनेे के उपरांत से यह भारत के नागरिक के रूप मे जाने जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes